न्यूज़ डेस्क: अगर आप किसान हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। दरअसल किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों द्वारा ली गई राशि को ब्याज समेत लौटाने के लिए अब महज 31 मार्च तक का समय बचा है और ऐसा नहीं करने पर किसानों को 4 की जगह 7 फीसद ब्याज भरना पड़ेगा। वहीं किसी भी कारण से यदि ब्याज सहित राशि का भगुतान समय पर नहीं किया जाता है तो अगली बार लोन लेने में भी किसानों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत यदि किसान 3 लाख रूपए तक का लोन लेते हैं, तो उन्हें 7 फीसदी ब्याज भरना पड़ता है लेकिन किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2 फीसदी की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं, अगर किसान केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमों का अनुपालन करते हुए तय समय पर लोन अदा कर देते हैं, तो इसके एवज में उन्हें 3 फीसद के अतरिक्त ब्याज की छूट प्रदान की जाती है, ऐसे में किसानों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है। लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई किसान नियमों का उल्लंघन करते है तो आगे चलकर लोन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More