दतिया। जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन के दूसरा दिन दतिया एसडीएम ने किराना दुकान की लाईन में लग कर हकीकत को जाना। दरअसल कोरोना से बचाव के लिए दतिया में भी लाॅकडाउन के असर देखा गया जहां जिला प्रशासन ने रोजमर्रा की चीजों की उपलब्धता के लिए दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
अपने घरों से लोग दैनिक उपयोगी चीजें खरीदने निकले जहा इस दौरान दतिया एसडीएम पुलिस बल सहित एक किराना स्टोर पहुंचे जहां अधिकारी ने दुकानदारों सहित लोगों से जानकारी ली जबकि कालाबाजरी करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दी गई।
लॉक डाउन के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह-सुबह एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल तहसीलदारों, पटवारियों के साथ स्थानीय सब्जी मंडी प्रांगण एवं राजगढ़ चैराहे पर पहुंचे और राजगढ़ चैराहे पर खुली किराना की दुकान पर ग्राहकों के साथ लाइन में लगे। लाइन में लगकर उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि दुकानदार द्वारा आम ग्राहकों को लॉक डाउन की स्थिति में ब्लैक मार्केट करते हुए सामान को तथा आवश्यक वस्तुओं को अधिक दरों पर तो नहीं बेचा जा रहा है। जिसमें एसडीएम द्वारा इस परिपेक्ष में यह हकीकत सामने नजर आई कि दुकानदार ग्राहकों से न्यूनतम दर के बावजूद भी अधिक मूल्य वसूल रहे हैं। जिस पर दुकानदारों को एसडीएम द्वारा सख्त निर्देश करते हुए उन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More