स्वरूपगंज। सिरोही जिले में इस समय लोग लाॅकडाउन का समर्थन करते हुए कोरोना वायरस से बचाव करने में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। बता दें सिरोही जिले समेत स्वरूपगंज में लॉकडाउन के दूसरे दिन भी लोगों ने नियमों का पालन किया। स्वरूपगंज में आम दिनों में सभी भीड़ वाले इलाकों में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है।
स्वरुपगंज उडवारिया फोरलेन हाईवे टोल टैक्स समेत हाईवे पर कुछ वाहन ही नजर आए। इसके साथ ही काछोली, खाखरवाड़ा, भावरी समेत लगभग सभी गांवों में भी लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन किया।
कोरोना की महामारी से बचने के लिए भारत में सम्पूर्ण लॉकडाउन है जिसके चलते सिरोही जिले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी निरंतर स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को घरों में ही सुरक्षित रहने की समझाइश दे रहे हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More