बुदनी। सीहोर जिले के बुदनी में अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सरवन पवार की अचानक तबीयत बिगड़ी के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया, जबकि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद छात्र के कमरे को सील कर दिया तथा मामले की जांच शुरू की गई। दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अजय गुप्ता ने छात्रावास बुदनी के अधीक्षक महेन्द्र सिंह गौर को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित भी कर दिया है।
साथी छात्र ने मीडिया को बताया कि देर रात छात्र ने काॅल लगाया था जिसके बाद साथी छात्रों को सरवन घायल अवस्था में होस्टल के पीछे मिल, जिसे हाॅस्टल लाया गया जहां छात्र सरवन की तबियत बिगड़ी और फिर जिम्मेदारों को सूचना देकर अस्पताल ले जाया गया।
वहीं इस मामले में बुदनी एसडीओपी एसएस पटेल ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि छात्र का शव आया है, जिसके बाद छात्र का शव पीएम के लिए भोपाल हमीदिया हाॅस्पिटल भेजा है जिसकी रिपोर्ट तथा बच्चों के कथन के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More