विदिशा। बाल दिवस के अवस पर विदिशा के वात्सल्य स्कूल में बड़े ही अनोखे अंदाज में बाल दिवस मनाया गया जहां बाल मेला आयोजित हुआ। वात्सल्य स्कूल परिवार द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करने के बाद बाल मेले का शुभारंभ हुआ जिसमें बच्चों ने निःशुल्क झूलों तथा घुड़सवारी का लुत्फ उठाया।
वात्सल्य स्कूल प्राचार्य देवना अरोरा ने बताया कि विगत तीन वर्षों से विशेष तौर पर छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया जा रहा है जिसमें तीन साल से नौ साल तक के बच्चों को पालकों के साथ स्कूल बुलाया जाता है, वहीं बाल मेले में टीचर्स द्वारा स्वयं कई चीजें बनाई गई, कई गेम्स भी आयोजित किए गए।
वहीं स्कूल पहुंचे संगीत कलाकार कपूर नागर ने बताया कि वात्सल्य परिवार द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले संस्कार सबसे अहम है जो किसी व्यक्तित्व को काफी प्रभावित करते हैं। कपूर नागर ने बताया कि स्कूल से जो भी बच्चे संगीत में रूचि लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे उनको आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास रहेगा।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More