बालाघाट। बालाघाट जिले के वारासिवनी अंतर्गत ग्राम रामपायली में आयोजित हुए कार्तिक मेले में सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने पहुंचकर गीतों की प्रस्तुति दी। बता दें कि ग्राम रामपायली स्थित श्री बालाजी राम मंदिर में इन दिनों सात दिवसीय कार्तिक मेले का आयोजन चल रहा है जिसमें प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रह है, इसी कड़ी में 13 नवम्बर की रात सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल तथा सह गायकों की ओर से फिल्मी गीत, भजन एवं देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। सुर संगम के इस मधुर कार्यक्रम का आनंद लेने क्षेत्रीय विधायक तथा मंत्री प्रदीप जायसवाल, एसपी अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More