भोपाल के जंबूरी मैदान में 4 जून को ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसमें मध्यप्रदेश के कई जिलों से ब्राह्मण समाज के लोग सहित प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और समाज के दिग्गज नेता शामिल हुए. बता दें कि इस महाकुंभ में करीब 25 हजार लोगों की मौजूदगी दर्ज की गई जिन सभी ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भरी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि अब से हर परशुराम जयंती के दिन शासकीय अवकाश होगा. इसके साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि मंदिर की जमीन कलेक्टर नीलाम करेगा पहले ये व्यवस्था बन गई थी लेकिन तत्काल प्रभाव से ये फैसला किया गया है कि मंदिर की जमीन एक साल के लिए कौली देने और उससे आने वाले पैसे को मंदिर के लिए उपयोग किया जाएगा. कुछ पैसा पुजारी की आजीविका को चलाने के लिए भी किया जाएगा.
सीएम शिवराज ने कहा कि जो ब्राह्मण विद्यार्थी मेधावी है, जिनमें प्रतिभा है उनकी मेडिकल या डिग्री की पढ़ाई सरकार की ओर से निशुल्क कराई जाएगी. इसके साथ ही भोपाल में उपलब्ध जगह पर छात्रावास के लिए जमीन भी दिए जाने की सीएम शिवराज ने घोषणा की.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More