Bhopal

PM Modi Bhopal Visit : फिर भोपाल आ रहे पीएम मोदी, जनता को देंगे बड़ी सौगात! हाल ही में जबलपुर आईं थी प्रियंका गांधी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्यप्रदेश की जनता को वंदे भारत सहित कई सौगातें देने भोपाल आ रहे हैं. उनका ये दौरा 27 जून को प्रस्तावित है. पीएम मोदी ने रानी कमलापति से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की सौगात पहले ही दे दी है और अब भोपाल से जबलपुर तक चलने वाली वंदे भारत को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर 27 जून को रवाना करेंगे. पीएम मोदी का ये दौरा चुनावी साल में होने के कारण सियासी भी माना जा रहा है. वो भोपाल में एक बड़ा रोड शो भी कर सकते हैं.

दरअसल पहली बार जब पीएम मोदी भोपाल आए थे तो इंदौर में नवमी के दिन हुए हादसे के बाद उन्होने रोड शो नहीं किया था. इंदौर के एक मंदिर की बावड़ी धंसने से करीब 36 लोगों की मौत हुई थी जिसके कारण पूरे प्रदेश में गमगीन माहौल था. वहीं इस बार उनके प्रोटोकॉल में रोड शो के साथ ही बूथ स्तर कार्यक्रम में शिरकत होना भी शामिल हो सकता है.

वहीं, बीते दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनावी आगाज़ कर दिया है. प्रियंका ने मंच से मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर कोसते हुए जनता को अपने पक्ष में लेने की कोशिश की. ऐसे में पीएम मोदी का एमपी दौरा चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

सतपुड़ा भवन आग हादसे पर पीएम मोदी ले चुके हैं जानकारी
पीएम मोदी के दौरे से पहले भोपाल के इतिहास में एक बड़ा हादसा हो चुका है जिसको लेकर भी शायद पीएम मोदी अपने संबोधन में जिक्र कर सकते हैं. दरअसल भोपाल के सतपुड़ा भवन में कुछ दिन पहले भीषण आग लगी, जिसने चार मंजिलों को अपनी ज़द में ले लिया. इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सरकार के सालों पुराने रिकॉर्ड आग से जलकर राख हो चुके हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस ​अग्निकांड को लेकर भी जिक्र कर सकते हैं.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026