ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने कोमिली है । दरअसल कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी, वहीं जिस व्यक्ति की पिटाई हुई वह खुद को भी कांग्रेस का कार्यकर्ता बता रहे हैं।
दरअसल शताब्दी एक्सप्रेस से ज्योतिराज सिंधिया ग्वालियर पहुंचे थे जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए स्टेशन पहुंचे लेकिन जब ज्योतिरादित्य सिंधिया रेलवे स्टेशन से बाहर निकल रहे थे तभी कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भीड़ में चोरी के शक में एक व्यक्ति की मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट होता देख कांग्रेस के कुछ नेताओं व पुलिस ने व्यक्ति को बचाया और मामले को शांत कराया। मारपीट का शिकार हुआ धार्मेंद्र ने भी अपने आपको कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया, हालांकि पुलिस ने मारपीट का शिकार हुए धर्मेंद्र और मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More