समझौता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट के आरोपी दोषमुक्त, घर वापसी पर हुआ स्वागत

देपालपुर। समझौता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट के तीन आरोपियों को आखिरकर दोषमुक्त कर दिया गया है। दरअसल 18 फरवरी 2007 को दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस के बम धमाका में लगभग 68 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले की जांच पहले हरियाणा पुलिस ने की लेकिन बाद में कई दूसरे भारतीय शहरों में इसी तर्ज के धमाकों के बाद केस की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को सौंप दी गई।

जांच में इंदौर जिले के देपालपुर से राजेन्द्र विक्रम चौधरी, कमल चौहान व महू से लोकेश शर्मा को हिरासत में लिया था। केंद्र में कांग्रेस सरकार होने के कारण इन्हें हिंदू आतंकवादी घोषित करने कवायद शुरू कर दी थी। सन 2012 में आरोपी बना दिया गया जिसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की विशेष कोर्ट में इनका प्रकरण चला।

वहीं 20 मार्च 2019 को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की विशेष कोर्ट से अंतिम फैसला आया और देपालपुर से राजेन्द्र विक्रम चौधरी, कमल राधेश्याम चौहान व महू से लोकेश शर्मा को समझौता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट मामले से बरी कर दिया गया। वहीं बरी होने के बाद घर पहुंचे कमल राधेश्याम चौहान का मुरखेड़ा तहसील के हातोद में जोरदार स्वागत हुआ। कमल चौहान ने गांव में आकर भगवान के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की व माता पिता के चरण स्पर्श किए। इस दौरान चौहान के ईष्टमित्रों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाएं।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026