भोपाल। मध्यप्रदेश में लम्बे वक्त तक कोरोना के कारण बंद रहे स्कूल एक बार फिर पूरी तरह से खुलने वाले हैं। हाल ही में शिवराज कैबिनेट ने कोरोना के सभी प्रतिबंधों को खत्म करते हुए छूट दे दी है। इसी बीच स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 100 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खोलने का निर्णय, सरकार की ओर से लिए जाने की बात कही। वहीं स्कूल खुलने को लेकर आज या कल में विभाग आदेश जारी कर देगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में है ऐसे में पहले से तैयारी की जा रही थी की जल्द से जल्द स्कूल खोले जाएं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो। वहीं निजी स्कूलों के पोर्टल पर फीस का ब्योरा नहीं देने पर इंदर सिंह परमार ने कहा कि कुछ स्कूलों की शिकायत मिली है जिन्होंने ब्योरा पोर्टल पर नहीं दिया है। ऐसे स्कूलों को विभाग द्वारा नोटिस दिया जाएगा और जवाब नहीं दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More