Madhya Pradesh

3 चरणों में होंगे एमपी पंचायत चुनाव ! 35 रुपये देकर कर सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब पंचायत चुनाव के लिए सुगबुगाहट तेज हो चुकी है और जल्द ही तारीखों का एलान किया जा सकता है। तारीखों के एलान की खबरों के बीच सरकार ने मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपने की भी तैयारी कर ली है। फिलहाल पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण होना बाकी है और आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

ऑफलाइन नामांकन प्रक्रिया – बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए 35 रुपये देकर उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सरपंच और पंचों को ऑनलाइन नामांकन नहीं बल्कि निर्वाचन कार्यालय में जाकर ही फॉर्म भरना होगा लेकिन जिला पंचायत के लिए ऑनलाइन नामांकन होगा। वहीं जिला और जनपद में ईवीएम से वोटिंग होगी और ग्राम स्तर पर मतपत्र डाले जाएंगे।

हाईकोर्ट ने भी लिया संज्ञान – पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट भी राज्य सरकार को चुनाव जल्द कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं ऐसे में अब सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं। हालांकि एमपी पंचायत चुनाव 3 चरणों में होने की आशंका जताई जा रही है।

सुविधाओं को लेकर सख्ती – दरअसल, पंचायत चुनाव के लिए जिले स्तर पर मतदान केंद्रों का अधिकारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, भौतिक सत्यापन और बैठकों का दौर जारी है. बता दें कि भौतिक सत्यापन में मतदान केंद्र के लिए बनाए गए भवन, पानी की सुविधा, बिजली, अधिकारियों के लिए पहुंच मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा जिन मतदान केंद्रों पर जो सुविधाएं नहीं है वहां पर उन सुविधाओं को तत्काल लाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026