Gwalior

ग्वालियर में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, कन्या पूजन के बाद लगा पहला टीका

ग्वालियर – जया आरोग्य अस्पताल समूह (जेएएच) के सफाई कर्मी एवं असल कोरोना वॉरियर्स रघुवीर बाल्मीकि को जिले का पहला मंगल टीका लगा। शनिवार की मंगल वेला में एएनएम गीता कबीर ने जेएएच परिसर में बने कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में जैसे ही रघुवीर की बाँह पर कोरोना टीका लगाया, वैसे ही सम्पूर्ण जेएएच परिसर हर्षमय सुखद अहसास से सराबोर हो गया।

रघुवीर द्वारा टीके के रूप में कोविड-19 रक्षा कवच पहनते ही ग्वालियर जिले में भी कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरूआत हो गई। टीका लगने से पहले रघुवीर के पहचान दस्तावेजों की जाँच कर ऑन लाइन जरूरी जानकारी फीड की गई। इसी तरह टीका लगने के बाद आधा घण्टे तक विशेष कमरे में डॉक्टर्स की निगरानी में बिठाकर रखा गया।

ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच में कोविड-19 वेक्सीनेशन के शुभारंभ अवसर के सुखद पलों के साक्षी बनने जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष मनीषा यादव, विधायक सतीश सिकरवार व रामेश्वर भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जी आर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ एस एन अयंगर,जेएएच के अधीक्षक डॉ धाकड़ व एडीएम आशीष तिवारी भी पहुँचे थे।

कोरोना वेक्सीनेशन की शुरुआत से पहले कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं जेएएच के अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ ने ढोल-धमाकों और मंगल धुन के बीच कन्या पूजन किया।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026