Sagar

सुरखी में महिला अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सागर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में पूरे प्रदेश में अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों सागर जिले की सानौधा गांव की रहने वाली महिला श्रीबाई जिन्होंने रैपस्टिक के हाथों एक महिला को बचाया था, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री बाई को सम्मानित किया था अब सागर जिले की पुलिस जिले के थाना क्षेत्रों में श्री बाई को ले जाकर श्री बाई द्वारा किए गए साहसिक कार्य को बताया जा रहा है जिससे लोग महिला अपराध के प्रति जागरूक हो सके।

इसी क्रम में सुरखी मे स्कूली बच्चों को महिला हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति तिवारी और सुरखी थानाप्रभारी आनंद राज ने बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक किया और स्कूली बच्चों से श्रीवाई की तरह बहादुर बनने और अपने आसपास घटित होने वाले अपराधों को कैसे रोका जा सके और किस माध्यम से इसकी पुलिस को सूचना दी जा सके यह जानकारी दी। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को डायल हंड्रेड,महिला हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर जैसे महत्वपूर्ण नंबर नोट कराए गए ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता ली जा सके इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्कूली बच्चों को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026