Balaghat

बालाघाट में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, बाॅर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

बालाघाट। जिला कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मोवाड़ बार्डर और कंजई बार्डर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि महाराष्ट्र की सीमा से सटा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है जिसके रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों की आनलाईन एंट्री सहित थर्मल स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण के कार्य के संबंध में अधिकारियों ने जानकारी ली।

  • मोवाड़ बार्डर और कंजई बार्डर का किया निरीक्षण
  • बाहर से आने वालों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण
  • महाराष्ट्र की सीमा से सटा है बालाघाट जिला

इस दौरान वारासिवनी एसडीएम संदीप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्रुति ताराम, खैरलांजी तहसीलदार सतीश चैधरी, खैरलांजी थाना प्रभारी, लालबर्रा जनपद सीईओ गौरीशंकर डेहरिया, तुमराली तहसीलदार एवं थाना प्रभारी रघुनाथ खातरकर उपस्थित थे।

महाराष्ट्र की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज़ हो चुकी है। बालाघाट में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 276 तक पहुंच चुकी है जबकि बीते दिन आई कोविड19 के हेल्थ बुलेटिन में 39 लोगों को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। मध्यप्रदेश सहित बालाघाट में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते शासन प्रशासन सर्तकर्ता दिखाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए संक्रमण के रोकथाम के प्रयास में जुटे हैं।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026