इंदौर। कोरोना काल के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग की अधिकांश नगर पालिका परिषदे आर्थिक संकट से जुझ रही है, शासन द्वारा अनुदान के रूप मे प्रत्येक माह दी जाने वाली चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि मे 50 प्रतिशत कटौती की गई जिससे निकाय वेतन व अन्य खर्चो की पूर्ति करती थी। नगर परिषद देपालपुर द्वारा कर्मचारियों को नियमित वेतन तो दिया जा रहा है लेकिन बिजली बिल व अन्य खर्चो की पूर्ति नहीं हो पा रही है वहीं अब पशु हाट बाजार प्रारंभ होने से निकाय की स्थिति कुछ बेहतर होने की संभावना है।
वहीं सीएमओ द्वारा अब राजस्व मे वृद्धि के प्रयासों मे तेजी लाते हुए कालोनीनाइजरों, दुकानदारों व सम्पति/जलकर उपभोक्ताओ को नोटिस जारी किए गए है। सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस ने बताया कि 14वे वित्त आयोग की राशि शासन द्वारा इस माह जारी की जाएगी, जिससे बकाया बिजली बिल का भुगतान किया जा सकेगा।
राजस्व मे वृद्धि हेतु वार्ड वार वसूली केम्प लगाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसमे जनता अधिभार मे छूट का लाभ प्राप्त कर सकती हैस अत्यधिक बकाया सम्पत्तिकर ध्जलकर होने पर भुगतान न करने की दशा मे नल कनेक्शन विच्छेदन या अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी ।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More