Dhar News

कुक्षी का किराना व्यापारी लापता, एसडीएम पर प्रताड़ित करने का आरोप

धार। जिले के कुक्षी में एक व्यापारी लापता हो गया है जिसके बाद अब व्यापारी की पत्नी ने क्षेत्रीय एसडीएम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायत की है। बताया जा रहा है कि कुक्षी एसडीएम और व्यापारी के बीच किराना संबंधित लेनदेन को लेकर अनबन हुई थी जिसके बाद से अब व्यापारी लापता है।

  • राशन संबंधित लेनदेन को लेकर हुई थी अनबन- पत्नी
  • कुक्षी पुलिस ने गुमशुदा व्यापारी की तलाश शुरू की
  • व्यापारी ने बंगले पर आकर अभद्रता कीः कुक्षी एसडीएम

व्यापारी की पत्नी ने बताया कि उनके पति राजेश धाडीवाल किराना व्यापारी है जो कि कुक्षी एसडीएम को हर माह सामान भेजते थे लेकिन भुगतान को लेकर अनबन हुई थी और अब उनके पति लापता है। वहीं मामले में कुक्षी एसडीएम, विवेक कुमार ने आरोप लगाया कि व्यापारी द्वारा पहले फोन पर परिवार सदस्यों जबकि एसडीएम बंगले पर आकर भी अभद्रता की गई जबकि व्यापारी के परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत ठहराया। हालांकि कुक्षी थाना पुलिस द्वारा व्यापारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026