विदिशा। जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में ईव्हीएम गोडाउन भवन का लोकार्पण फीता काटकर किया, जिस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा, जिला पंचायत सीईओ मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर वृदांवनसिंह तथा पीआईयू के संभागीय परियोजना अधिकारी केएस तोमर मौजूद रहें। जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने ईव्हीएम गोडाउन में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरो के कंट्रोल कक्ष सहित अन्य कक्षों का भ्रमण कर जायजा लिया।
जिला कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ईव्हीएम गोडाउन भवन का निर्माण किया गया है जिसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, इसके लिए हर तल पर गार्ड रूम बनाया गया है जिसमें चैकीदार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरो से भी निगरानी रखी जाएगी। वहीं इस भवन में वोटिंग के बाद ईव्हीएम मशीन पूर्ण रूप से 24 घंटे सातों दिन सुरक्षित रहने की बात कही गई।
नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में तीन करोड़ 27 लाख 49 हजार की लागत से निर्मित ईव्हीएम गोडाउन भवन का बिल्डर एरिया कुल 2150 वर्गमीटर है। जिसमें ग्राउण्ड फ्लोर 1145 वर्ग मीटर तथा फर्स्ट फ्लोर 1005 वर्ग मीटर बिल्डप एरिया है।
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More