खजुराहो। इटली के 9 पर्यटकों को खजुराहो एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस (coronavirus) के संदिग्ध होने पर रोकने के बाद तत्काल ही जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया। बता दें कि विश्व भर में कोरोना वायरस को लेकर हड़कम्प मच हुआ है और अब भारत में भी बचाव के लिए सरकार तथा प्रशासन की सक्रियता देखी जा रही है। विगत दिन इटली से खजुराहो पहुंचे 9 पर्यटकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका होने पर तत्काल ही जांच के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक छतरपुर के नौगांव में बने टी बी अस्पताल में सभी संदिग्धों को लाया गया जहां उनकी जांच कराई गई जहां उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई। वहीं जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटकों की एम्बेसी से बात की गई जिसके बाद सभी पर्यटकों को दिल्ली भेजा गया जहां से उन्हे उनके देश भेजा जाएगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More