अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता का रौब दिखाकर अवैध वसूली करने वाली एक महिला सहित दो पुरूष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ग्रामीण अंचलों में जाकर दुकानदारों सहित बिना मास्क के घूम रहे लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का पालन न करने के एवज में डरा धमकाकर अवैध वसूली करता था। वहीं ऐसे ही एक मामले की शिकायत थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस में दर्ज हुई तो तत्काल पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, ग्राम बसही के दुकानदार मोहन लाल यादव ने राजेन्द्रग्राम थाना में 14 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई की कार में सवार होकर आई एक महिला और तीन पुरुष ने लाॅकडाउन के बावजूद भी दुकान खोलने को लेकर डराया धमकाया और फिर 10 हजार रुपये देने को कहा। ऐसे में दुकानदार से 2500 रूपए चालान के रूप में वसूले थे।
हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए राजेन्द्र प्रसाद, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार साहू और सुषमा धुर्वे नामक आरोपियों के कब्जे से मोबाईल, कैमरा, माईक आई, प्रेस कार्ड सहित 4000 रुपये नगद बमरामद किए हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More