Jabalpur

जबलपुर मेडिकल काॅलेज में कोरोना मरीज की मौत, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना संदिग्ध मरीज गणेश सिंह की मौत के बाद हत्या और आत्महत्या की गुत्थी उलछ गई है क्योंकि मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान है ऐसे में मृतक के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगा दिया है। वहीं घटना अस्पताल के वार्ड के अंदर होने से सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि जबलपुर की पाटन तहसील के ग्राम मुड़िया नूनसर निवासी 30 वर्षीय गणेश सिंह को सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद परिजनों ने 14 मई को मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इसी बीच गणेश सिंह ने फोन पर उसके साथ दुव्र्यवहार करने की बात परिजनों को बताई थी।

हालांकि मौत के बाद गढ़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों, वार्ड के चिकित्सक और कर्मचारियों के भी बयान लेकर इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

Recent Posts

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026

क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है पाकिस्तान? कराची से लाहौर तक जल उठी हिंसा की आग

मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More

March 1, 2026

सुबह पेट सपाट और रात तक ‘6 महीने की प्रेगनेंसी’ जैसा उभार? जानें ब्लोटिंग रोकने के असरदार उपाय

Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More

March 1, 2026

VIDEO | पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध अभी भी जारी, वॉडर से ताजा वीडियो आया सामने

Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More

March 1, 2026