Jabalpur

Tandoor Bhatti Banned : एमपी के इस शहर में तंदूर के इस्तेमाल पर रोक ? जानें क्या है मामला

Tandoor bhatti banned in city of Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश का अब एक शहर ऐसा भी बन चुका है जहां पर तंदूर के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं. रेस्टोरेंट में तंदूर भट्टी के इस्तेमाल  पर रोक लगाने को लेकर बताया जा रहा है कि ये नियम प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लाए गए हैं. जब कभी देसी स्वाद की बात आती है तो लोग तंदूर की रोटी का नाम जरूर लेते हैं, लेकिन जबलपुर में तंदूर पर बैन लगने के बाद अब इसके चाहने वालों का स्वाद फीका पड़ गया है. बता दें कि एमपी के चार महानगरों में ये नियम लागू किया गया है जिसमें भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर शामिल है. राजधानी भोपाल में अब होटल रेस्टोरेंट संचालक नए नियम के पालन को लेकर सोच विचार में है. लेकिन अभी किन शहरों में पूरी तरह ये नियम लागू होगा ये ​अभी ​स्पष्ट नहीं है, इसको लेकर प्रशासन की चर्चा जारी है.

वहीं जबलपुर प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण का हवाला देकर होटल और रेस्टोरेंट में तंदूर पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. इसके अमल के लिए जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के 50 होटलों के मालिकों को नोटिस जारी कर लकड़ी और कोयला आधारित तंदूर का उपयोग बंद कर इलेक्ट्रिक या एलपीजी का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि शादी समारोह के साथ ही रेस्टोरेंट और होटल में तंदूर भट्टी का उपयोग किया ही जाता है. नियम के मुताबिक अब संचालकों को लाइट से चलने वाली तंदूर भट्टी या फिर एलपीजी का उपयोग करना होगा, यदि नियम का पालन नहीं किया जाता है तो उनपर 5 लाख रूपए तक की चालानी कार्रवाई भी की जा सकती है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026