Bageshwar Dham Jabalpur Katha : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान एक सवा साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है. बता दें कि इस समय जबलपुर में बागेश्वर धाम सरकार की कथा चल रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता पिता के साथ कथा में पहुंची थी. परिवार, कटनी जिले के ढीमरखेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है. एएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि मृतक बच्ची का नाम देवांशी पटेल था जिसकी उम्र करीब 15 महिने बताई जा रही है. हालांकि बच्ची की मौत किस कारण हुई अभी ये बात स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है. आखिर एएसपी प्रियंका शुक्ला ने क्या कुछ कहा ? सुनें –
बता दें कि बागेश्वर धाम छतरपुर के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथाओं का दौर इन दिनों जमकर है. हाल ही में शास्त्री ने महाराष्ट्र के मुंबई में अपनी एक दिन की कथा की थी जिसमें करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की बात सामने आई थी. श्रीहनुमान जी की प्रेरणा से पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों के मन की बात समेत उनके भविष्य से जुड़ी बातों को पर्चे पर लिख देते हैं. और यही चमत्मकार के कारण लोग उनकी कथा को सुनने और उनसे मिलने के लिए पहुंचते हैं. वहीं एक कथा के दौरान पं शास्त्री ने ये भी बताया था कि अब जल्द ही वो मुस्लिम परिवार के बीच पहुंचकर तीन दिन की कथा करने जा रहे हैं. उन्होने बताया कि इस समुदाय से जुड़े उनके एक विशेष भक्त ने उनको कथा करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके लिए शास्त्री ने हामी भी भर दी है. देखें वीडियो –
https://youtube.com/shorts/xTg4Nj9o1Ng?feature=share
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More