सुरखी। सागर जिले के सुरखी से खमकुआं होते हुए बिलहरा मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका किसानों द्वारा विरोध किया गया। बता दें कि पहले यह मार्ग 5 मीटर चैड़ा था और अब इस मार्ग की चैड़ाई और बढ़ाकर 7.5 मीटर करते हुए निर्माण किया जा रहा है, वहीं रोड के चैड़ीकरण होने पर किनारों से लगी किसानों की जमीन भी निर्माण में जा रही है, जबकि शासन द्वारा मुआवजा नहीं दिए जाने पर किसानों ने विरोध किया।
किसानों का कहना है कि पहले भी वर्ष 1984 में यह सड़क सुरखी से खमकुंआ तक 5 मीटर चैड़ी बनी थी तब भी यहां के कई किसानों की जमीन इस सड़क में चली गई थी औश्र उस समय भी शासन द्वारा किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया था और अब भी वही हो रहा है। वहीं किसानों की समस्या सुननी मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार वैभव बैरागी ने बताया कि विभागीय अधिकारी के साथ चर्चा की जाएगी, तथा ग्रामीणों की सहमति लेकिन निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More