मऊदरवाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दबिश के दौरान पकड़ी अवैध शराब

Mau Darwaja Police Farrukhabad

फर्रूखाबाद। फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाई जा रही अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब माफिया को 1350 देसी शराब के क्वार्टर, शराब बनाने के सामान सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा ने खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला मेमरान टैगोर कॉलोनी निवासी रनवीर सिंह को उसके मकान में ही नकली देशी शराब बनाते समय गिरफ्तार किया गया है। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 30 पेटियों में रखी लगभग 1350 क्वार्टर, 220 लीटर अवैध स्प्रिट, केमिकल की 3 बोतल, 2000 खाली क्वार्टर, रैपर, ढक्कन तथा पैकिंग मशीन बरामद कर एक बार जब्त की गई है।