चुनाव आयोग के अफसर बनकर देपालपुर पहुंचे 6 लोग, संदेह हुआ तो की गई पुलिस से शिकायत

देपालपुर। चुनाव आयोग के फर्जी अफसर बनकर 6 लोगों ने इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर के पास पहुचंकर, मतदाता सूची की जांच परख की। लेकिन जब बीएलओ को पता चला कि चुनाव आयोग से कोई भी दल जांच करने नहीं गया था तब उन फर्जी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई।

अरजोदा के बीएलओ निलेश पटेल ने बताया कि कुछ लोग रिपीटेड मतदाताओं का नाम की जांच परख करने के लिए आए थे जिन्होने मतदाता सूची में नाम देखे और इस दौरान लगभग 6 मतदाताओं के वोटर आईडी और मोबाइल नंबर की जांच भी की गई जिसके बाद वह दल वहा से निकल गया।

पुलिस के मुताबिक 6 मार्च को कुछ लोग शाम 4 बजे आए थे जिनके दल में दो महिलाएं भी शामिल थीं। बताया गया कि जो दल आया था वह खुद को भारत निर्वाचन आयोजग दिल्ली का बता रहे थे साथ ही गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, जिसकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बीएलओ ने चुनाव आयोग का दल आने और जांच करने की बात अपने अफसरोंउप जिला निर्वाचन  अधिकारी अदिति गर्ग और जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जाटव को नहीं दी। बाद में जब यह बात उजागर हुई तो उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को जमकर लताड़ लगाई। और कहा कि बगैर परिचय पत्र देखे आप लोगों ने यह कैसे मान लिया की वह चुनाव आयोग की टीम थी। इस पर बीएलओ ने बताया कि वे जिस तरह से आए थे उसे देखकर हम उनके प्रभाव में आ गए।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026