लेटरी आरामशीन पर वनविभाग का छापा, 1 लाख रूपयों से अधिक की लकड़ी जब्त

लटेरी। विदिशा जिले की लटेरी में एक आरा मशीन पर छापामार कार्रवाई के दौरान लाखों रूपयों की सागौन जब्त की गई है। सिरोंज वन विभाग के एसडीओ पंकज जैन ने बताया कि वन मंडलाधिकारी विदिशा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

बताया गया कि आरा मशी पर चैकिंग कराई गई है जिसमें प्रथम दृष्टिया 190 नग लकड़ी के पाए गए जिनपर कोई भी निशानी नहीं है। बताया गया कि लकड़ी की अनुमानित कीमत 1 लाख से अधिका है और फिल्हाल मेजरमेंट किया जा रहा है। हालांकि कार्यवाही होने तक आरा मशीन का संचालन रोक दिया गया साथ ही रात के समय भी टीम को तैनात किया गया।

जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान वनविभाग टीम ने 190 नग सागौन को अपने कब्जे में लिया वहीं तत्काल आरा मशीन पर काम रोक दिया गया एवं रात को वन विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी आरा मशीन पर लगाई गई वहीं बताया जा रहा है कि मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है जिस की कार्रवाई मेंकरीब 2 से 3 दिन ल ग सकते हैं। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की भनक क्यों नहीं लग पाई क्या कारण है कि क्षेत्र में इतनी भारी मात्रा मेंसागौन के पेड़ काटे जा रहे हैं और बेचे जा रहे हैं जिन पर स्थानीय वन विभाग के  धिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे कहीं ना कहीं यह कहना भी गलत नहीं होगा कि वन विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते यहां की वन संम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026