गुना। जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है, बता दें कि गुना जिले में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस आने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल गुना जिले के बीनागंज अंतर्गत बापचा गांव से एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद तत्काल ही मरीज को आइसालेट कर संपर्क में आए लोगों को क्वांरटीन कर सेम्पल लिए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय विनय शर्मा नामक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है जो कि बीते दिनों बाइक के माध्यम से इंदौर से आया था। बताया जा रहा है कि इंदौर के नेहरू नगर में यह युवक काम करता है जिसकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद गुना चिकित्सालय के आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।
गुना जिला कलेक्टर एस विश्वनाथन ने बताया कि गुना जिले के चाचोड़ा थाना क्षेत्र के तहत चाचौड़ा तहसील के बापचा लहरिया गांव के एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब गुना जिला सहित चाचौड़ा तहसील में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More