Guna Encounter Case : गुना में तीन पुलिस जवानों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को एक के बाद एक मौत की नींद सुला दिया है. ऐसे में 17 मई की तड़के सुबह गुना कांड के पांचवे आरोपी छोटू उर्फ जहीर खान का भी एनकाउंटर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम निकली थी जिस दौरान अचानक फायरिंग होने से मुठभेड़ हुई और इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को मार गिराया.
ये था पूरा मामला : दरअसल, गुना के आरोन में वन्य जीवों का शिकार करने पहुंचे शिकारियों और पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी. वहीं इस मुठभेड़ में पुलिस के 3 जवान : पुलिस एसआई राजकुमार जाटव, हवलदार संतराम मीना, आरक्षक नीरज भार्गव शहीद हुए थे. बता दें कि पुलिस को शिकारियों द्वारा काले हिरण का शिकार करने की सूचना मिली थी जिसके बाद देर रात जब पुलिस ने शिकारियों को आरोन थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो मुठभेड़ हो गई. हालांकि इस बड़ी घटना के बाद मुख्यमंत्री समेत गृहमंत्री ने आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई किए जाने की बात कही थी जो इतिहास में याद रखी जाएगी.
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More