Neemuch News : नीमच में बीति रात दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव होने से माहौल गरमा गया जिसके बाद इलके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि नीमच सिटी थाना क्षेत्र में पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी थी जिसपर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ती जताई, जिसके बाद पूरा मामला गरमाया. वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष को आमने सामने बैठाकर मामला शांत कराने का भी प्रयास किया. वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी मामले को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है –
नीमच पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक दरगाह है जहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी. वहीं मामला शांति कराने के लिए कंटोल रूम बुलाया गया था. जानकारी दी गई कि कुछ युवकों ने पथराव किया जिसके बाद 3 से 4 बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. वहीं भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए है. पुलिस ने सभी से फिलहाल घरों में रहने की हिदायत दी है जबकि अफवाहों पर ध्यान नहीं दिए जाने की अपील की गई.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More