धार। मध्य प्रदेश के धार में निरंतर कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीते दिन धार में जहां कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 6 थी तो अब अचानक यह संख्या बढ़कर 9 हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक जहां तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वास्थ्य विभाग के है तो वहीं एक परिजन भी पॉजिटिव मिला है।
धार CMHO, डॉ एस के सरल ने बताया कि चार नए केस सामने आई है जिनमें से तीन स्टाॅफ के है जबकि एक युवक नर्स का भाई है। हालांकि जिले में अभी ऑफिशियल रूप से 9 केस माने है जबकि एक अन्य मरीज को इंदौर से कनेक्टेड बताया जा रहा है।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर को आई रिपोर्ट में निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स के भाई को संक्रमण की पुष्टि हुई है जो कि पहले से ही जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसके अलावा जिला अस्पताल का एक सफाई कर्मी सहित 2 स्टाफ नर्स भी पॉजिटिव पाई गई हैं जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर लिया गया है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More