सतना। जिले के चित्रकूट के जंगल मे बाघ का मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट के चितहरा बीट में बाघ का शव मिला है जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघ के शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि बाघ का शव लगभग दो दिन पुराना है जबकि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में नर बाघ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं वन विभाग अब जांच में जुट गया है।
कुसियरा जंगल में एक नर बाघ का शव मिला है जिसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद जांच पड़ताल की जिस दौरान आशंका जताई गई कि यह शव लगभग दो दिन पुराना है और दो नर बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बाघ की मौत हुई है।
दरअसल मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत चितहरा के जंगल का यह मामला है। जानकारी के मुताबिक पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघो का विचरण यहां पर रहता है, और बाघ अक्सर मझगवां सहित आसपास के क्षेत्र में देखे जाते है। पन्ना में टाइगर रिजर्व फारेस्ट और नेशनल पार्क है जहां से कई बार बाघ मझगवां के जंगलों में आ जाते हैं। हालांकि शव का पीएम कराने के बाद दाह संस्कार किया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More