Burhanpur

नेपानगर पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया

बुरहानपुर। जिले की नेपानगर पुलिस ने बुरहानपुर जिलें में सक्रीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है, वहीं चोरों के कब्जे से लगभग 11 लाख 50 हजार रूपयों का सामान भी जब्त किया गया है। वहीं चोर गिरोह का पर्दाफाश नेपानगर एसडीओपी, यशपाल सिंह ठाकुर ने प्रसवार्ता के दौरान किया।

  • लगभग 11 लाख 50 हजार रूपयों का सामान जब्त
  • कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार
  • पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीदः पुलिस

नेपानगर एसडीओपी, यशपाल सिंह ठाकुर एक बाइक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया जिन्होने पूछताछ के दौरान अपने चोर गिरोह के बारे में जानकारी दी। बताया किया गया कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। हालांकि पूछताछ के दौरान और भी चोरियों के खुलासा होने की उम्मीद जताई गई।

चोरों के पास से एक महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर, सोनालिका कंपनी का रोटावेटर सहित दो मोटरसाईकल जप्त की है। नेपानगर एसडीओपी यषपाल सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सिवल रोड पर बदनापुर फाटे के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर की फेषन प्रो गाडी आ रही थी। वाहन लेकर आ रहे पवन और करण से पूछताछ की जिसमें गाडी के कागजात नहीं होने पर नेपानगर पुलिस थाने लाया गया जहां आरोपीयों से कडी पूछताछ की गई जिसमें करण एवं पवन ने बताया कि यह मोटरसाईकल अपने एक ओर अन्य साथी धमेन्द्र अलावे के साथ मारूती शोरूम चंदन नगर इंदौर से चोरी करना बताया साथ ही सिरपूर से भी एक ओर बाईक होंडा शाईन चोरी करना कबूला।

पुलिस द्वारा धमेन्द्र अलावे से पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा अन्य और साथियों के नाम बताए जिसमें सुखलाल बारेला और राकेष बारेला के नाम सामने आए। सभी आरोपीयों ने बताया कि हम र्गैंग बनाकर चोरियों की वारदात को अंजाम देते है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026