Umariya

पाली में 4 दुकानें सील, जिला कलेक्टर का औचक निरीखण

उमरिया। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस बनाये रखने सहित मास्क का प्रयोग करने के लिए उमरिया जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए है लेकिन आमजन द्वारा निर्देशो का पालन नही किया जा रहा है जिससे कही न कही संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसी कड़ी में उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पाली क्षेत्र का भ्रमण किया जिस दौरान कलेक्टर ने नगर के विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण कर जिन दुकानों में निर्धारित मात्रा से ज्यादा ग्राहक नजर आए उन दुकानों को सील करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

  • जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
  • 4 प्रतिष्ठानों को तीन दिनों के लिए सील किया
  • 3 कपड़ा दुकान और 1 होटल को किया सील

कलेक्टर ने मास्क का प्रयोग करने सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की हिदायत भी दी। राजस्व अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने वाले कपड़ा दुकान चंद्रा फैशन, घनश्याम गारमेंट्स, संस्कार कलेक्शन सहित श्री राम भंडार होटल को तीन दिन के लिए सील कर दिया है।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार एमपी विराट, नायब तहसीलदार राजेश पारस सहित राजस्व विभाग व नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026