Umariya

उमरिया जिले में विकलांगता के कारण कठिन परिश्रम कर रही सिया

उमरिया। कहते है जिसका कोई नही होता उसका भगवान होता है। कुछ इसी कहावत को चरितार्थ करने वाली ताजी तस्वीर उमरिया जिले के ग्राम तिमनी से सामने आई है जहां सिया बाई नामक विकलांग बच्ची विकलांगता के कारण अपनी जिंदगी में कठिन परिश्रम कर रही है जिसे ना तो सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल पा रहा और ना ही समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोई मदद की पहल की गई।

  • पैरों की मदद लेकर भोजन करती है सिया
  • उमरिया जिले के पाली अंतर्गत ग्राम तिमनी का मामला
  • अधिकतर समय देखभाल करती हैं मां
  • तीन भाई भी झेल रहे बेरोजगार की मार
  • शासन से 600 रूपयों की मदद मिलती हैः मां
  • अन्य शासकीय योजनाओं का नहीं मिला लाभः मां
  • परीक्षण कराकर की जाएगी हर संभव मददः डीएम

विकलांग सिया अपने पैरों से खुद भोजन करती है जबकि सिया की मां को भी अधिक समय सिया की देखभाल में देना होता है, जिसके कारण वह रोजगार का काम नहीं कर पाती हैं। बता दें कि सिया के तीन भाई भी है जो भी बेरोजगार की मार झेल रहे हैं।

पीड़िता की माँ का कहना है कि शासन की ओर से 600 रूपयों की मदद मिलती है जिसे भी तीन साल पहले रोक दिया गया था लेकिन इसके अलावा अन्य शासकीय योजनाओं से वंचित है जिसके कारण व्यवस्थाओं के आभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़िता के भाई, जयपाल सिंह ने बताया कि पैसे नहीं होने के कारण खेती भी नहीं कर पा रहे है जबकि सरकार की ओर से कोई रोजगार और आवास योजना का भी लाभ तक नहीं मिला है। वहीं परिवार की स्थिति को मीडिया द्वारा जिला कलेक्टर सहित बीजेपी जिला अध्यक्ष के संज्ञान में भी लाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष, दिलीप पाण्डेय ने बताया कि बच्ची की जानकारी शासन प्रशासन के संज्ञान में लाईजाकर हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर उमरिया कलेक्टर, संजीव श्रीवास्तव परीक्षण कराकर जिन शासकीय योजनाओं के लिए पात्र हैं उन सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किए जाने का आश्वासन दिया गया।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026