Categories: Alirajpur

गडकरी बोले, भारत पानी देने तैयार, पहले पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों का समर्थन बंद करे

अलीराजपुर। अलीराजपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। बता दे कि पहले इस सभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करने वाले थे, लेकिन बंगाल में बीते दिन हुए विवाद के चलते शाह का दौरा निरस्त कर दिया गया जिनके बदले नितिन गडकरी ने सभा को संबोधित करने पहुंचे।

अपने संबेधन के दौरान नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बताया कि एक ओर भाजपा को यह चिंता है कि देश आगे कैसे बढ़ेगा, किसानों को फसल के सही दाम, बेरोजगारों के हाथों को काम, हर गांव में रोड, 24 घंटे बिजली, खेतों को पानी कैसे मिलेगा इसकी चिंता भाजपा को है लेकिन कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी को यह चिंता है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री कैंसे बनेंगे।

आतंकवाद को मुहतोड़ जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि यदि पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंवादी संगठनों की मदद् करना बंद नहीं करेगा तो पाकिस्तान एक एक पानी की बूंद के लिए तरसेगा, पानी बंद कर दिया जाएगा। बताया गया कि पानी देने भारत तैयार है लेकिन पहले पाकिस्तान को अतंवादी संगठनों का समर्थन करना बंद करना होगा।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026