कुरवाई। आचार संहिता लगी होने के बाद भी कुरवाई नगर परिषद में पीएम आवास के हितग्राहियों को बुलाया गया और योजना संबंधित काम कराया गया है। बता दें कि वार्डों के बीएलओ द्वारा कुटीर के पैसों के संबंध में हितग्राहियों को नगर परिषद बुला लिया गया जिसकी जानकारी ना सीएमओ को मिली ना ही उपाध्यक्ष तथा पार्षदों को।
जब मीडिया ने मौके पर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास सम्मेलन की जानकारी, नगर परिषद सीएमओ से ली तो बताया गया कि सीएमओ द्वारा किसी भी प्रकार के आदेश जारी नहीं किए गए है तथा मामले की जानकारी अध्यक्ष से लेने की बात कही।
इस मामले में अध्यक्ष हस्र उद्दीन खान ने बताया कि आवास योजना के हितग्राहियों को वार्डों के बीएलओ द्वारा बुलाया गया था जिसका, आवास योजना के हितग्राहियों द्वारा नक्शे बनवाना मुख्य उद्देश्य रहा। बताया गया कि जल्द से जल्द कुटीर के पैसे हितग्राहियों तक पहुंचे यह लक्ष्य है।
वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने भी इस बात पर नाराजगी जताई है। उपाध्यक्ष प्राणचंद सप्रे ने बताया कि इस संबंध में नही ही उपाध्यक्ष और ना ही किसी वार्ड पार्षद को जानकारी दी गई। आरोप लगाया गया कि अध्यक्ष द्वारा आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर यह तैयारी की जा रही है। आरेप यह भी लगाया गया कि यह जनता को परेशान करने का काम किया गया है।
हालांकि सवाल यह उठता है कि आचार संहिता लगी होने के बाद भी क्या यह कार्य किया जा सकता है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More