ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा में 12 मई को मतदान के दिन लोगों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़ कर मतदान करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई। बता दें कि मतदान के दिन ग्वालियर में बादल छाए रहे जिसके कारण लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिल सकी और मतदान कुछ हद तक गर्मी के कारण प्रभावित नहीं हुआ। ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह, कांग्रेस नेता ज्योतिराज सिंधिया, भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में मतदान किया।
मीडिया से रूबरू हुए भाजपा केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ रही है तथा बेहतर बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तोमर बोले कि कांग्रेस 200 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो बहुमत कहा से आएगी।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मतदान करना उनका सौभाग्य है। वहीं देश के चुनाव में सत्य की जीत होगी तथा नई सोच और नई उमंग के यूपीए की सरकार केन्द्र में स्थापित होने का दावा किया गया। बताया गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पीछे भी ग्वालियर चंबल संभाग का काफी बड़ा हाथ है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More