धार। कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने के बाद विधानसभा चुनाव लड़कर जीतने वाले एक जन्रपतिनिधि ने बयान दिया है कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हुए है और ना ही वह कांग्रेस के नेता हैं। बता दें एक वीडियो में विधायक हीरालाल अलावा यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्होने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव तो लड़ा है लेकिन उन्होने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता नहीं ली हैं।
दरअसल धार जिले के मनावर से विधायक हीरालाल अलावा ने राहुल गांधी की सभा के बाद कांग्रेस की एकजुटता की हवा निकाल दी। विधायक ने कहा कि उन्होने कभी कांग्रेस ज्वाईन नहीं कि और न ही वह कांग्रेस हैं। दरअसल विधायक हीरालाल अलावा जयस के राष्ट्रीय संरक्षक हैं जिन्होने गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकिट प्राप्त कर मनावर से चुनाव लड़ा था।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के धार जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने मीडिया को बताया कि विधायक हीरालाल अलावा को छोटी उम्र में बहुत बड़ा पद मिला है जिसके कारण उतावले होकर या बचपने में उन्होने यह बयान दिया है। जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस के टिकट पर ही हीरालाल अलावा ने चुनाव लड़ा था और वह जीते हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More