छिंदवाड़ा। जिले के हर्रई शासकीय काॅलेज में डाटा गड़बड़ी के मामले में प्राइवेट काॅलेज संचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि हर्रई काॅलेज में एडमिशन संबंधित डाटा पोर्टल से छेड़छाड़ कर 347 स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने वाला हैकर प्राइवेट काॅलेज का संचालक ही निकला। जानकारी के अनुसार अपने काॅलेज में स्टूडेंट्स का दाखिला कराने के लिए यह साजिश रची गई थी जिस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने ओम साईं समर्थ काॅलेज आॅफ काॅमर्स एंड कंप्यूटर साइंस के संचालक और प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार हर्रई शासकीय कॉलेज के बीए और बीएससी फर्स्ट ईयर में प्रवेश पाने 600 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि सभी स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने मोबाइल नंबर आवेदन में दर्ज करने के बावजूद भी ओटीपी एक ही नंबर पर पहुंच रहा था। जिसके बाद डाटा गड़बड़ी मामले का खुलासा हुआ। बरहाल पुलिस एसडीओपी द्वारा टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More