Rashifal

21 अप्रैल का राशिफल : मीन राशि वालों के लिये खुशखबरी… जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal

Aaj Ka Rashifal | चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। आज राहु काल दोपहर 2:00 बजे से लेकर 3:36 तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 21 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…

मेष – पदोन्नति के साथ-साथ आपको व्यर्थ की यात्रा करना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय की वृद्धि होने से मन का बोझ कम होगा। ॐ क्लीम नमः का जप करें। शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 7

वृषभ – सुख सुविधाओं के लिए चल रहे प्रयासों में गति प्राप्त होगी। प्राकृतिक सौंदर्य ज्ञान अनुभव कर पाएंगे। ॐ गुरुवे नमः का जप करें। शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 1

मिथुन – आय से संबंधित मामलों में लाभ प्राप्त होगा। सगे संबंधियों के बीच रहने का मौका प्राप्त होगा। अपनों के सहयोग से कोई भौतिक वस्तु खरीद सकते हैं। ॐ भैरवाय नमः का जप करें। शुभ रंग- पिंक एवं शुभ अंक- 5

कर्क – यात्रा एवं अपने स्थान से कहीं बाहर जाने के योग बनेंगे। अपने घनिष्ठ मित्र के द्वारा उसी प्रकार के लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें। शुभ रंग- कत्थई एवं शुभ अंक- 4

सिंह – कोर्ट-कचहरी के यदि मामले चल रहे हैं, उन्हें सुलझाने में कुछ वक्त और लग सकता है तथा पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक टेंशन बनी रह सकती है। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 3

कन्या – आंखों के सामने से कोई वस्तु ओझल हो सकती है। आप प्रत्येक व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करें सब ठीक होगा। ॐ हनुमते नमः का जप करें। शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 2

तुला – स्वयं के प्रयास से बनाई हुई प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स तथा कार्य की योजना सफल होगी। आर्थिक लाभ के साथ साथ मानसिक विकार शांत होंगे। ॐ चामुण्डायै नमः का जप करे। शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 5

वृश्चिक – भौतिक वस्तुओं का क्रय करने का सोच रहे हैं, तो समय अत्यंत उत्तम है। विचार कर खरीदी करें उत्तम योग हैं। ॐ दुर्गा नमः का जप करें। शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 8

धनु – संतान संबंधी टेंशन बनी रहेगी। आज परिवार के साथ यात्रा होने से हल्का मानसिक तनाव दूर होगा। अपव्यय होने के भी योग संभव हैं। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें। शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 9

मकर – बड़ी योजना बना रहे लोगों के जीवन में आज का दिन बड़ा ही खास होगा। अपने बॉस से तथा सहयोगियों से तालमेल अच्छा होने से मन प्रसन्न रहेगा। गाय को चारा खिलाएं। शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 3

कुंभ – किसी महिला द्वारा आपको लाभ हो सकता है तथा व्यापार-व्यवसाय में नई योजना तैयार होने के योग हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक- 2

मीन- अपने बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। तथा कार्य योजना के नवीनीकरण के लिए किसी अच्छी टीम के साथ तालमेल बनेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग- पर्पल एवं शुभ अंक- 4

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026