सिवनी जिले के ग्राम जोबा में कुछ दिनों पूर्व एक ग्रामीण मुन्ना तथा कलूराम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद ग्रामीण मुन्ना पर कलूराम के साथ मारपीट करने का अरोप है। जानकारी के मुताबिक मारपीट के बाद घायल कालूराम को पुलिस द्वारा लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण आरोपी के हौसले और बुलंद हो चुके हैं। वहीं आरोपी द्वारा ग्राम में फायरिंग करने का भी आरोप ग्रामणों ने लगाया है जिसकी शिकायत धूमा पुलिस से की गई है।
वहीं इस मामले में धूमा थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि ग्रामीणों का काम आरोप लगाना है और जांच करना पुलिस का काम है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि फायरिंग के मामले में थाना प्रभारी कुछ भी कहने से बचते नज़र आए।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More