बुरहानपुर। नगर निगम सहायक यंत्री अनिल गंगराड़े पर एक महिला ने घर बुलाने की बात कहने का आरोप लगाकर नगर निगम आयुक्त के सामने ही पिटाई कर दी। दरअसल महिला की सास नगर निगम में कर्मचारी है जिनके अवकाश का आवेदन देने के लिए महिला नगर निगम में सहायक यंत्री गंगराड़े के पास पहुंचीं थीं लेकिन आवेदन देने गईं लेकिन महिला का आरोप है कि सहायक यंत्री अनिल गंगराड़े ने महिला को शाम के समय घर पर बुलाया जिससे गुस्साई महिला तथा उसके पति ने अधिकारी चेंबर में ही सहायक यंत्री की पिटाई कर दी।
बता दें कि नगर निगम आयुक्त बीडी भूमरकर की बुलावे पर अधिकारी के चेंबर पहुंचे सहायक यंत्री के साथ महिला ने मारपीट की जबकि सहायक यंत्री अनिल गंगराडे ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला की मानसिकता ठीक नहीं होने की बात कही। हालांकि नगर निगम आयुक्त ने महिला को कानून का सहारा लेने की बात कही है जबकि महिला द्वारा सहायक यंत्री के साथ की गई मारपीट को गलत ठहराया।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More