छतरपुर। खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रंग बिखेर रहे कलाकार। बीति रात मुंबईया कलाकारों सहित स्थानीय कलाकार महिमा दीप पटेल ने दी गीतों की प्रस्तुति। महोत्सव में शामिल हुए अभिनेता समीर धर्माधिकारी, दिलीप आर्य और अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी।
बीती रात खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की बुंदेली कलाकारों के लिए समर्पित रहे छठवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत दूसरी शाम जहां अंतरराष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव के इस मंच से मुंबईया कलाकारों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन किए तो वही स्थानीय कलाकार महिमा दीप पटेल ने अपने बेहतरीन गीतों से लोगों का दिल जीता, आज के कार्यक्रम में टीवी कलाकार समीर धर्माधिकारी दिलीप आर्य का सम्मान किया गया।
इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव के ग्रंथ रामायण का विमोचन किया गया , मंच पर गिरजा पाटकर और ख्याली जी का अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने सम्मान किया । इस आयोजन में लाफ्टर शो के विजेता ख्याली जी ने अपने चुटकुले और लतीफों से खूब हंसाया, साथ ही फिल्मी दुनिया के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रदान कर उपस्थित जनों को तालियां बजाने के लिए मजबूर किया । वही गुनौर ना एवं महाराजपुर से आए कलाकारों के द्वारा सामयिक विषयों पर गाय गए बुंदेली गीत व नृत्य प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा, आज के कार्यक्रम में बुंदेली रेप गीतों का भी प्रदर्शन हुआ ।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More