Rewa

रीवा यूथ कांग्रेस महासचिव बने संजीव सिंह

रीवा। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बने संजीव सिंह। करह जनपद सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति नईगढी के सभापति भी हैं संजीव सिंह। 650 मत प्राप्त होने पर रीवा यूथ कांग्रेस के महासचिव पद पर हुए निर्वाचित। नईगढ़ी में जगह जगह हुआ स्वागत।

रीवा युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों का परिणाम आया जिसमे जनपद सदस्य करह एवं कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत नईगढी के सभापति संजीव सिंह सिम्पू 650 मत प्राप्त कर युवक कांग्रेस जिला रीवा के महासचिव निर्वाचित हुए संजीव सिंह महासचिव पद हेतु प्राप्त मतों मे दूसरे स्थान पर रहें है।

गौरतलब है कि संजीव सिंह पिछले पांच बर्षों से बतौर सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत नईगढी काफी सक्रिय रहें हैं समय समय पर इन्होने जनपद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाई है। क्षेत्र के युवाओं में काफी लोकप्रिय है संजीव सिंह ने अपने निर्वाचित पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व विधायक मऊगंज सुखेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत नईगढी के उपाध्यक्ष नृपेंन्द्र सिंह पिंटू उपाध्यक्ष सहित सभी बरिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया है।

संजीव सिंह के निर्वाचन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी नईगढी के अध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवतालाब के अध्यक्ष आनंद सिंह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रघुराजगढ मनिकवार के अध्यक्ष गुरू प्रसाद तिवारी तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026