धार। पीथमपुर के मेकवेल फूड प्रोडक्ट कंपनी द्वारा बिना लाइसेंस के उत्पाद पैकिंग किए जाने पर हुई कार्रवाई। खाद्य विभाग की टीम ने लिए 12 सैंपल। जब्त किए गए माल की कीमत आंकी गई तकरीबन 80 लाख रुपए। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत की गई कार्यवाही।
सेक्टर 1 में स्थित मेक वेल फूड प्रोडक्ट कंपनी द्वारा बिना लाइसेंस के उत्पाद पैकिंग की जा रही थी, मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त छापामार कार्रवाई में मेक वेल फुड से सुपारी शॉप ओर अन्य कच्चे सामान सहित कुल 12 सैंपल लिए गए हैं, ओर जाँच के दौरान लाइसेंस ना होना भी पाया गया है । जिस पर कंपनी को सील किया गया है, जब्त किए गए माल की क़ीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन लोगरिया ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी मिली थी कि पीथमपुर में बिना लाइसेंस के मैकवेल फूड प्रोडक्ट कंपनी उत्पादों की पैकिंग कर रही है जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व कलेक्टर महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिलावट से मुक्ति के तहत हमने जिला प्रशासन के साथ जांच की व पाया गया कि जिस एफ एस एस ए आई ट्रेडमार्क और लाइसेंस नंबर पर कार्य किया जा रहा है वह इंदौर का है ना कि पीथमपुर का साथ ही कच्चे रॉ मैटेरियल सुपारी शॉप टूटी फ्रूटी इत्यादि के 12 उत्पादों के सैंपल लिए गए हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More