Indore

देपालपुर में किसान सम्मेलन आयोजित

इंदौर। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने सहायता राशि का कृषकों को किया वितरण। देपालपुर के जनपद पंचायत परिसर में भी देखा गया लाइव प्रसारण।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहायता राशि का वितरण कृषको एवं अन्य लाभाविन्तो को सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। उक्त कार्यक्रम में कृषको नवीन कृषि कानूनो की भी जानकारी दी गई। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायसेन जिले में किया गया जहां से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के किसानो को सम्बोधित किया। इस प्रकार से देपालपुर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत देपालपुर के प्रांगण में वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया।

विकास खण्ड देपालपुर पर 500 किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम दिखाया गया है । कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइड लाइन का विशेष रुप से पालन कराया गया कार्यक्रम में आने वाले कृषकों को माक्स बांटने की जिम्मेदारी जपं कंप्यूटर ऑपरेटर रोनक परमार, आशीष चांदना, भृत्य पदमसिंह सोलंकी को दी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। इस अवसर पर जनपद सीईओ राजू मेड़ा, तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार विनोद पाठक, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवीण सितोले, कृषि विस्तार अधिकारी सूरतराम आर्य, जिला पंचायत सदस्य कृपाराम सोलंकी, कोऑपरेटिव शाखा प्रबंधक एन.पी. यादव, पंचायत इंस्पेक्टर नर्मदा प्रसाद पाटले सहित कोऑपरेटिव शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका, पंचायतकर्मी, कृषक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026