Dewas

हाटपिपलिया में रेप पीड़िता को न्याय दिलाने उठी आवाज़

देवास। हाटपिपलिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आदिवासी बालिका के साथ हुई रेप की घटना की निंदा की। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। पीड़िता का धर्मातरण करने पर भी आवाज उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। 22 नवंबर  को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 14 वर्षीय आदिवासी नाबालीक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, खून में लथपथ बालिका जब थाने पर एफ आई आर दर्ज करवाने पहुंची तब पुलिस कर्मी द्वारा उसे बेइज्जत कर वहां से भगा दिया गया,साथ ही 13 वर्षीय नाबालिक आदिवासी बालिका का धर्मांतरण आंध्र प्रदेश में करवा दिया गया उसे बहला-फुसलाकर घर से लेगए आंध्रप्रदेश ले जाकर उसका धर्मांतरण करा दिया ।

विद्यार्थी परिषद ने बालिकाओ को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई तो विद्यार्थी परिषद के 14 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया तथा 35 कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किया गया विद्यार्थी परिषद कि छत्तीसगढ़ सरकार से मांग है जल्द से जल्द दोनों बालिकाओं को न्याय दिलाया जाए और जो भी जितने भी कार्यकर्ता हिरासत में है उन्हें बाइज्जत रिहा किया जाए नहीं तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा और जिम्मेदार छत्तीसगढ़ सरकार होगी, दोनों बालिकाओं का नाम गोपनीय रखा गया है। प्रदर्शन स्थल पर परिषद के पूर्व जिला संयोजक संदीप गुर्जर,नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, महाविद्यालय प्रमुख सौरभ बडग़ुर्जर, जयदीप वर्मा,प्रवीण सोलंकी,भानु सोनी, सूरज मालवीय, कन्नू चौहान आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026