कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत देहरदा सड़क के समीप बैठे 3 ग्रामीणों पर बुलरो चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक ग्रामीण राजाराम रघुवंशी की मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि ग्रामीणों को टक्कर मारने बाले वाहन को बीके माथुर चला रहा था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हबाले कर दिया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप यह है कि कोलारास थाना प्रभारी द्वारा मनमानी तरीके से प्रत्यक्षदर्शियों की बात को अनसुना करते हुए अज्ञात बाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया जिनहे शांत कराने खुद पुलिस कप्तान को मोर्चा संभालना पड़ा।
जब कोलारस विधायक को इस मामले की भनक लगी तो विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कोलारस थाने का घेराव करने की घोषणा कर दी और मामले में ज्यूडिशियल जाँच की मांग नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को लगी तो उन्होंने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल प्रभाव से कोलारस थाना प्रभारी सिकरबार को निलंबित करते हुए जाँच के आदेश दिए है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More