Categories: Jodhpur

गैंग सदस्यों का तमंचे पर डिस्को, वीडियो वायरल

जोधपुर। राजस्थान में कुख्यात आनंदपाल गैंग के खात्मे और लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद अब एक और गैंग सामने आई है जिसके सरगनाओं का पंजाबी गाने की धुन पर तमंचे पर डिस्को करते वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद राजस्थान पुलिस के लिए एक और बड़ी चुनौती सामने आई है। हाथ में बंदूक लेकर पंजाबी गाने पर थिरकते गैंग सदस्य जोधपुर तथा आसपास के इलाकों में अपनी दहशत फैला रहे है। बात सामने आई है कि यह गैंग दहशत फैलाने के लिए एक वीडियो वायरल करती है जिसमें कभी गैंग सदस्य शराब पीते दिखते हैं तो कभी हाथ में बंदूक लेकर नाचते दिखाई देते हैं।

दरअसल राजस्थान की इस नई वीडियो वाली गैंग जोधपुर के साथ आसपास के इलाकों में अपनी दहशत फैला रही है। ऐसा नहीं है कि यह गैंग सिर्फ वीडियो बनाती है इस गैंग ने इलाके में कई वारदातें को भी अंजाम दिया है। जानकारी मिली है कि गैंग सदस्य श्याम पुनिया पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज है, जबकि गैंग का दूसरा सदस्य विकी पाना पर 302 के मामले सहित कई मामले दर्ज है। अन्य दो सदस्यों की पहचान श्रीराम मांजू और अशोक के रूप में हुई है।

इस मामले में जोधपुर एएसपी जसाराम बोस का कहना है कि15 अगस्त को श्याम पुनिया, श्रीराम मांजू और विकी पाना द्वारा सुनील और सोमराज के साथ मारपीट की गई थी जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैंग सदस्यों का पीछा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि अन्य गैंग सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026